नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का प्रसारण कैम्प कार्यालय में सुना गया – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का प्रसारण कैम्प कार्यालय में सुना गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का प्रसारण कैम्प कार्यालय में सुना गया

बहेड़ी । आज रविवार, 25 अगस्त को सुबह 11 बजे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 113वां एपिसोड का कार्यक्रम प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का एपिसोड नगर के माथुर रोड स्थित नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल के कैम्प कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी ने समर्थकों के साथ देखा व सुना गया। मन की बात के दौरान श्री मोदी ने अंतरिक्ष जगत से जुड़े युवाओं से बात की. उन्होंने अंतरिक्ष दिवस और चंद्रयान-3 को लेकर भी बात की।
उन्होंने कहा कि बच्चों के न्यूट्रीशियन देश की प्राथमिकता है,वैसे तो उनके पोषण पर पूरे साल हमारा ध्यान रहता है, लेकिन एक महीना देश इस पर विशेष फोकस करता है. इसके लिए हर साल 1 सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच पोषण माह मनाया जाता है,

पोषण को लेकर लोगों को जागरूक बनाने के लिए पोषण मेला,एनीमिया शिविर, नवजात शिशुओं के घर की विजिट,सेमिनार,वेबिनार जैसे कई तरीके अपनाए जाते हैं.कितनी ही जगहों पर आंगनवाड़ी के तहत मदर एंड चाइल्ड कमेटी की स्थापना भी की गई है. पिछले वर्ष पोषण अभियान को नई शिक्षा नीति से भी जोड़ा गया है.’पोषण भी पढ़ाई भी’ इस अभियान के द्वारा बच्चों के संतुलित विकास पर फोकस किया गया है. आपको भी अपने क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता वाले अभियान से जरूर जुड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा- इस बार ये अभियान अपनी पूरी ऊंचाई पर रहा। देश के कोने- कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं । हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय में तिरंगा देखा . लोगों ने अपनी दुकानों, दफ्तरों में तिरंगा लगाया, लोगों ने अपने डेस्कटॉप, मोबाइल और गाड़ियों में भी तिरंगा लगाया,जब लोग एक साथ जुड़कर अपनी भावना प्रकट करते हैं, तो इसी तरह हर अभियान को चार चांद लग जाते हैं। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में चर्चा की। कैम्प कार्यालय में मास्टर नरेश शर्मा, सभासद जितेन्द्र सक्सेना, सूर्य प्रकाश गंगवार, सोनी जायसवाल, सुमन श्रीवास्तव, गौरव जायसवाल, राकेश शर्मा समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930