नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी- गांव मुड़िया नवी बख्श में निकाला गया ताजिए का जुलूस – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी- गांव मुड़िया नवी बख्श में निकाला गया ताजिए का जुलूस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

भाजपा नेता छोटा अंसारी की अगुवाई में मुड़िया नवी बख्श में निकाला गया ताजिए का जुलूस

बहेड़ी। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चालीसवें पर गांव मुड़िया नवी बख्श में चेहलुम का आयोजन हुआ। ताजियों का जुलूस निकालकर कर्बला पहुंचाया गया।
मैदान ए कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन व उनके अनुयायियों की शहादत के चालीस दिन बाद चेहलुम मनाया जाता है। क्षेत्र के गांव मुड़िया नवी बख्श के बाजार से ताजिया दार व भाजपा नेता छोटा अंसारी, मोहम्मद अकरम, कल्लू, शकील अहमद,जमील अहमद,अकील अहमद,साकिर अहमद,तारीक अहमद, वकील अहमद,वारी अहमद जिला पंचायत सदस्य, शकील अहमद मंसूरी, मुमताज अहमद ईदरीशी,शरीफ अहमद अंसारी तथा रहीश अहमद अंसारी ने
चांद की 26 तारीख रविवार को चेहल्लुम (चालीसवां) का जुलूस बाजे गाजे तथा आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में निकाला गया। इस अवसर पर या अली या हुसैन के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। युवाओं ने नये अंदाज मे लाठी, भाले व तलवार से कई करतब दिखाये।
ताजिए का जुलूस अपने तय मार्ग से होता हुआ गांव लवेदा के समीप कर्बला पहुंचा जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फातिया पढ़कर ताजिया दफन की रश्म अदा की। चेहल्लुम को लेकर यहां कर्बला में मेले का आयोजन किया गया जहां चाट पकौड़ी, बच्चों के खिलौने, झूले आदि लगे थे। मेले में पहुंचकर लोगों ने मेले का आनंद लिया और खरीददारी की। चेहल्लुम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल मुस्तैद रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930