नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – अजय जायसवाल बाबी ने नगर में,,,,,,,,,,,,,,,, पढ़े खबर में – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – अजय जायसवाल बाबी ने नगर में,,,,,,,,,,,,,,,, पढ़े खबर में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार -आर,के,सक्सेना की रिपोर्ट 

घर घर सम्पर्क कर लोगों को बनाया भाजपा का सदस्य
बहेड़ी के दो बूथों पर चलाया गया सम्पर्क अभियान

बहेड़ी । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी ने अपने समर्थकों के साथ नगर के 145 और 146 दो बूथों के घर-घर सम्पर्क कर लोगों को भाजपा का डिजिटल सदस्य बनाया। मालूम हो कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत घर-घर सम्पर्क व संवाद का अभियान चलाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाना है।

सम्पर्क अभियान के दौरान श्री जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सर्मपित है। सरकार द्वारा चलाई जा रही
जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए। विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। राष्ट्रहित को हृदय में समाहित करते हुए हम सभी को भाजपा की नीतियों से जुडना चाहिए। उन्होंने अभियान चलाकर पार्टी की विचारधारा से लोगों को परिचित करते हुए उन्हें भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना, मास्टर नरेश शर्मा, सूर्य प्रकाश गंगवार,महेश गुप्ता, गौरव जायसवाल, सोनी जायसवाल, डाक्टर सुमन श्रीवास्तव,सुशील कुमार कश्यप सहित तमाम अन्य लोग शामिल रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930