नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शाहजहांपुर- खन्नौत व गर्रा नदी में फिर बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

शाहजहांपुर- खन्नौत व गर्रा नदी में फिर बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार – सुनीता सक्सेना की रिपोर्ट 

खन्नौत व गर्रा नदी में फिर बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

शाहजहांपुर। जनपद में पिछले महीने आई बाढ़ से अभी लोग उबर भी नहीं पाये थे कि एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इस बार प्रशासन ने पहले ही लोगों को आगाह कर दिया है और बताया है कि शनिवार,रविवार की रात तक दोनो नदियों का जलस्तर सात से दस फिट तक बढ़ सकता है। इसीलिए जिला प्रशासन ने जनपद को हाई अलर्ट पर रखा है और अधिकारियों की डियूटी लगा दी गई है। तराई क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कह दिया गया है। उत्तराखंड एवं पीलीभीत में हो रही भारी वर्षा के कारण दियुनी वैराज से 13 सितम्बर को देवहा नदी में 28966 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो जनपद की गर्रा नदी में तीन दिन में पहुंचने की संभावना है, जिससे गर्रा नदी का जलस्तर तीन मीटर मतलव दस फिट तक बढ़ सकता है। जनपद पीलीभीत में हो रही भारी वर्षा के कारण तीन दिन के अंदर ही खन्नौत नदी का भी जलस्तर दो मीटर तक बढ़ने की संभावना है। जिलाधिकारी एवं प्रभारी बाढ़ नियंत्रक ने नगर क्षेत्र से बहने वाली गर्रा एवं खन्नौत नदी में जलस्तर वृद्धि होने की प्रवल संभावना जताई है इसलिए नदियों के निकटवर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट एवं सघन निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी प्रकार की जनहानि होने से बचा जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930