नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी की अगुवाई में सुशीला तिवारी इण्टर कालेज में चला स्वच्छता अभियान कार्यक्रम – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी की अगुवाई में सुशीला तिवारी इण्टर कालेज में चला स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार -आर,के,सक्सेना की रिपोर्ट 

नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी की अगुवाई में सुशीला तिवारी इण्टर कालेज में चला स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

बहेड़ी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर 2024 जन्मदिन कों भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। जो दो अक्टूबर गांधी जयंती तक चलाया जाएगा। इसके तहत भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के डाकखाना मोड़ स्थित सुशीला तिवारी इण्टर कालेज में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाकर सभी ने एक जुट होकर एक पेड़ मां के नाम से कालेज परिसर में रोपा। स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चला। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान जैसे कार्यक्रमों के साथ पूरे भारत में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बहेड़ी ईकाई के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई के कार्य किए। सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी निशीथ गंगवार जिला उपाध्यक्ष कुंवर सेन मौर्य,जबर सिंह,युवा नेता आशीष गंगवार,महामंत्री अरुण गंगवार,सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष गौरव मित्तल,सचिन प्रजापति,सुरेन्द्र तोमर,शक्ति गुप्ता, रूपकिशोर,अंकित रस्तोगी,सभासद तरुण कालरा, दिनकर गुप्ता,ओमप्रकाश गंगवार,आंसू अंसारी, पूर्व सभासद चिंतामणि राठौर, प्रेमपाल भास्कर,बूथ अध्यक्ष झंकार सिंह,ठाकुर यशवीर सिंह, अनिल सक्सेना,राकेश शर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता आभियान में उपस्थित रहे।

खबर के लिए सम्पर्क करें आर, के, सक्सेना से।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930