नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – सालिकराम इण्टर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – सालिकराम इण्टर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार -आर,के,सक्सेना की रिपोर्ट 

सालिकराम इण्टर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

बहेड़ी । तहसील क्षेत्र के गांव भिलैइया स्थित श्री सालिकराम सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में सोमवार से तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक एम प्रसाद गंगवार ने स्काउट गाइड ध्वाजा फहराकर किया। स्काउट गाइड प्रशिक्षण की अध्यक्षता

कर रहे कालेज के प्रधानाचार्य खूब करन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 6 से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र- छात्राओं ने इसमें भाग लिया है। उन्होंने बताया कि बरेली के हिन्दुस्तान गाइड से जिला संगठन आयुक्त वैभव गौड़ तथा मास्टर अभिषेक के नेतृत्व में छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन छात्रों को स्काउटिग का इतिहास, पायनियरिग, समाज सेवा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कालेज के प्रबंधक एम प्रसाद गंगवार ने सभी स्काउट्स प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अपने स्काउट जीवन के संस्मरण सुनाते हुए आशीर्वाद प्रदान किया व शिविर में मुख्य भूमिका निभा रहे सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रनवीर सिंह, नरेन्द्र गंगवार सर, अमित सर, महेन्द्र पाल सर, शबनम मैम, सीमा मैम, प्रियांशी मैम, लवलेश गंगवार सर सहित कालेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930