नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – भाजपाइयों ने बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए चलाया भाजपा सदस्यता अभियान – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – भाजपाइयों ने बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए चलाया भाजपा सदस्यता अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार -आर,के,सक्सेना की रिपोर्ट 

भाजपाइयों ने बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए चलाया भाजपा सदस्यता अभियान

बहेड़ी । बुधवार को नगर के बूथ संख्या 155 और 177,178,165,176 पर अंत्योदय के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल व भाजपा के वरिष्ठ नेता व पालिकाध्यक्ष पति ने बूथ संख्या 155,177 और 178 पर मौजूद लोगों के साथ मिलकर पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन परिचय पर रोशनी डालते हुए पालिकाध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने कहा,पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संदेश भारतीय संस्कृति की नींव पर एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करना था। उनका उद्देश्य सभी को स्वतंत्रता,समानता और न्याय (धर्मराज्य) प्रदान करना था।

उन्होंने आगे कहा कि पंडित जी का सिद्धांत सर्वोदय और अंत्योदय पर आधारित है, जो संघर्ष के बजाय संश्लेषण को जीवन का आधार मानता है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए और भी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के ही दौरान भाजपा का सदस्यता अभियान भी चलाया गया जिसमें बूथों के हिसाब से बड़ी संख्या में लोग अपने अपने बूथों पर पहुंचे और अपनी स्वच्छता से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना,मुज्जसम खान एडवोकेट, सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

2-
उधर, नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी के बूथ संख्या 165 के बूथ अध्यक्ष ठाकुर यशवीर सिंह ने तहसील क्षेत्र के गांव ग्वारी पचपेड़ा अपने निवास पर लोगों के साथ प0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई और मौजूद लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़कर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान ठाकुर नरेश सिंह, ठाकुर राकेश सिंह, ठाकुर वीर सिंह, किशोर गंगवार, जगदीश प्रसाद गंगवार, संजू सागर, मनमौजी दिवाकर, महेश, राजीव बाबू,राजा सागर सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और लोगों को करवाई।

3-
तो नगर के बूथ संख्या 176 पर नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी के नेतृत्व में प0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई और उनके आदर्शों पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। इस दौरान बूथ पर पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता अभियान से जोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा नेता राहुल गुप्ता, अरूण गंगवार, ज्येन्दर पाल सिंह, परविन्द्र सिंह, सहित काफी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930