नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – शारदीय नवरात्र शुरू होने से पूर्व बहेड़ी बाजार में लौटी रौनक,आज से नौ दिन तक होगी मां के नौ स्वरूपो की पूजा अर्चना – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – शारदीय नवरात्र शुरू होने से पूर्व बहेड़ी बाजार में लौटी रौनक,आज से नौ दिन तक होगी मां के नौ स्वरूपो की पूजा अर्चना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
  • पत्रकार -आर,के,सक्सेना की रिपोर्ट 

आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र उत्सव पर्व 

बहेड़ी। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि का पर्व इस बार 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार से प्रारंभ होगा,जो 11 अक्टूबर 2024 को समाप्त होगा। इसी शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर नगर के बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार में नवरात्रि में माता के पूजन आदि के लिए खरीदारी के लिए श्रद्धालु देर शाम तक उमड़े रहे। वहीं गुरुवार से बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद से व्यापारी उत्साहित है।
बुधवार को श्राद्ध पक्ष समाप्त होते ही नगर के बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। शारदीय नवरात्रि का गुरुवार को पहला दिन रहेगा। श्रद्धालु बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने के लिए पहुंचे। भक्तों ने माता की चुनरी से लेकर भोग लगाने के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी की। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पुजारियों द्वारा नवरात्रि के लिए विशेष तैयारियां की गई है।
मंदिरों में विशेष सजावट और लाइटिंग की गई है। माता के भक्त गुरुवार को कलश स्थापना के साथ सर्वप्रथम मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करेंगे इसके बाद नौ दिनों तक लगातार मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाएगी।
शारदीय नवरात्र पर्व के बारे मास्टर नरेश शर्मा ने बताया कि नवरात्र संस्कृत का शब्द है। इसका अर्थ नौ रात है। इन नौ दिनों में उपवास रखकर दुर्गा देवी की पूजा की जाती है। दुर्गा सप्तसती का पाठ, दुर्गा स्त्रत्तेत और दुर्गा चालीसा के साथ राम चरितमानस का भी पाठ किया जाता है। भक्ति भाव से आराधना करने से दुर्गा मां प्रसन्न होती हैं। उन्होंने बताया इस बार माता पालकी में आ रहीं हैं। नवरात्र की शुरूआत गुरुवार अथवा शुक्रवार से होती है, तो माना जाता है कि माता पालकी या डोली में आ रहीं हैं।

खबर व विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930