नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – धूमधाम से नगर में निकाली गई श्रीराम बारात, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – धूमधाम से नगर में निकाली गई श्रीराम बारात, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार -आर,के,सक्सेना की रिपोर्ट 

धूमधाम से नगर में निकाली गई श्रीराम बारात, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

बहेड़ी। मेला कमेटी के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान में चल रही एतिहासिक मेला श्रीरामलीला मंचन में बीती गुरुवार को सीता स्वयंवर का मंचन किया गया जिसके तत्पश्चात शुक्रवार को रामलीला कमेटी की ओर से श्री राम बरात शोभायात्रा धूमधाम केे साथ नगर में निकाली गई। भक्तों के द्वारा श्रीराम बारात शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रहीं। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोतवाल संजय तोमर व चौकी प्रभारी शनि चौधरी पुलिस दल-बल के साथ मौजूद रहे। शुक्रवार को दोपहर बाद श्रीराम बरात शोभायात्रा रामलीला मैदान से निकाली गई। मेला कमेटी के पदेन अध्यक्ष तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने विधिवत पूजन करके शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान, शंकर-पार्वती, शेरावाली मां की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थी। बैंड बाजों की धुन पर लोग भगवान श्रीराम की बारात में नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर नैनीताल रोड पर पहुंचने पर मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान राजाराम उमेश कुमार ज्वैलर्स पर शोभायात्रा का स्वागत किया तो नंदलाल सरन ज्वैलर्स पर अतुल गर्ग, आलोक कुमार गर्ग, अनमोल गर्ग, उत्कर्ष गर्ग,आलोक बंटी राय, मास्टर केहरी सिंह, एमजीएम इण्टर कालेज के प्रबंधक चौधरी गजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय जायसवाल बाबी,मोहन सिंह, गौरव जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना, मास्टर नरेश शर्मा, मास्टर अमन श्रीवास्तवा, प्रकाश गंगवार,ने स्वागत किया,साधूराम ज्वैलर्स पर हरवंश गुप्ता,सौरभ गुप्ता, तिकोनी दुकान के समीप नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी,भाजपा नेता राहुल गुप्ता व उनके परिवार ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
शौभायात्रा नगर भ्रमण के बाद तहसील परिसर जनकपुरी पहुंची जहां एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव व तहसीलदार भानुप्रताप सिंह ने सभी का स्वागत किया। यहां से शोभायात्रा पंजाबी कॉलोनी, शेखूपुर आदि मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई।

खबर व विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930