नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – सांसद जितिन प्रसाद ने क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जनता की समस्याओं से हुए रूबरू, – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – सांसद जितिन प्रसाद ने क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जनता की समस्याओं से हुए रूबरू,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर,के,सक्सेना 

सांसद जितिन प्रसाद ने क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जनता की समस्याओं से हुए रूबरू,

बहेड़ी । केंद्रीय मंत्री व बहेड़ी व पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद जितिन प्रसाद ने बुधवार को संसदीय क्षेत्र के गांव मगरी नवादा,चुरैली, देवी पुरा,राठ आदि गांवों का भ्रमण किया। सांसद जितिन प्रसाद के आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बाबी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद जितिन प्रसाद ने अजय जायसवाल बाबी से वार्ता कर नगर क्षेत्र का हाल जाना।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने एक दिवसीय दौरा कर राठ, चुरैली और देवीपुरा गांवों में सभाएं की।
इस दौरान किसानों ने पिछले साल गन्ने का भुगतान नहीं मिलने की बात उनसे की तो उन्होंने एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव से कहाकि भुगतान को मिल से सख्ती से बात करें और समय सीमा तय कर लें। सांसद जितिन प्रसाद ने गांवों का देर-रात तक दौराकर लोगों की समस्याएं सुनकर उसके निस्तारण का उन्हें आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी आराम सिंह, व्यापार मण्डल के तहसील अध्यक्ष अतुल गर्ग, गन्ना निदेशक चौधरी ओमवीर सिंह,सुरेश गंगवार, दमखोदा के पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहन सिंह, चौधरी नरेन्द्र सिंह सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930