नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी/देवरनिया – पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी/देवरनिया – पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देवरिया से चेतराम की रिपोर्ट

रिछा जहानाबाद मार्ग किनारे पेड़ से लटका मिला महिला का शव,फैली सनसनी

देवरनियां । पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र के गांव गिधरपुर मे अज्ञात में जलती हुई चिता की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है कि फिर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंधौरा के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में एक बार फिर से सनसनी फ़ैल गई है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह रिछा जहानाबाद मार्ग स्थित रिछा चौकी के समीप
गांव मिन्तरपुर को जाने वाले रास्ते पर एक जामुन के पेड़ से अज्ञात महिला का शव लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने देवरनिया पुलिस को दी गई। महिला के शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लेने के बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों से उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शव की स्थानीय लोग द्वारा शिनाख्त नहीं कर पाने पर पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
देवरनिया इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह देवरनिया कोतवाली क्षेत्र की रिछा चौकी के पास सड़क किनारे जामुन के पेड पर एक अज्ञात महिला के शव के लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। शिनाख्त न होने पर उसे पीएम के लिए बरेली भेज दिया है । महिला ने साड़ी पहन रखी थी। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास की होगी। महिला के शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930