नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती, – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर, के, सक्सेना 

धूमधाम से मनाई गई चौधरी चरण सिंह की जयंती

बहेड़ी । किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। नगर के यूनियन रोड स्थित गत्ता फैक्ट्री में जाट समाज के वक्ताओं ने किसान मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शो पर चलने की लोगों से अपील की।सोमवार सुबह गत्ता फैक्ट्री में चौ. चरण सिह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उसके बाद वक्ताओं ने कहा कि चौ. चरण सिंह सही मायनों में किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसान व मजदूर की आवाज को उठाया और उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया। इस अवसर पर चौधरी अनीत पाल सिंह, चौधरी आंसू,योगेंद्र सिंह राष्ट्रीय लोक दल विधानसभा अध्यक्ष,सुरेंद्रृ सिंह,रवि ढाका,सचिन सिंह, विनय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

उधर, वरिष्ठ युवा राष्ट्रीय लोकदल नेता सचिन सिंह के आवास,गांव गोपालपुर में युवा जिला अध्यक्ष निश्चय चौधरी एवं समस्त पदाधिकारी गण शक्ति कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहकर,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसान और दलितों के मसीहा धरती पुत्र स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 122 वी जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया। इस मौके पर बोलते हुए सचिन सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने ग्रामीण पुनरुत्थान मंत्रालय की स्थापना की। चौधरी चरण सिंह के तीन कानूनों की बात करें तो पहला है उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार कानून (जेडएएलआर) 1950. जिसके जरिये जमींदारों से जमीन लेकर उसका मालिकाना हक उस पर खेती करने वाले किसानों को दिया गया रालोद युवा जिला अध्यक्ष निश्चय चौधरी ने बताया चौधरी साहब उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार के लिए सराहनीय कार्य किया था। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जोत अधिनियम, 1960 को लाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसके अलावा उन्होंने ‘जमींदारी उन्मूलन अधिनियम’,‘पटवारी राज से मुक्ति’ और चकबंदी अधिनियम में भी अपना अहम योगदान दिया था।
इस मौके पर मुख्य रूप से सचिन सिंह,निश्चय चौधरी, आदित्य चौधरी, प्रतीक चौधरी ,अंकुश चौधरी,दीपक चौधरी,योगेंद्र चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930