नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी – जमकर उड़ा अबीर गुलाल, एक-दूसरे को दी होली की बधाई – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी – जमकर उड़ा अबीर गुलाल, एक-दूसरे को दी होली की बधाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता -आर, के, सक्सेना

नगरपालिका कार्यालय में उड़ा अबीर‌ गुलाल, एक-दूसरे को दी होली की बधाई

बहेड़ी। होली पर्व का उल्लास नगर में पूरे चरम पर है। पर्व की तैयारियों में बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। लोगों ने अबीर गुलाल समेत अन्य सामग्रियों की जमकर खरीदारी की। वहीं स्कूलों एवं सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित होने के कारण बुधवार को लोगों ने जमकर रंग खेला।
स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष व अधिकारियों और कर्मचारियों तथा कार्यकर्ताओं ने होली मिलन का आयोजन कर शहरवासियों से नगर को स्वच्छ बनाने और हर्बल रंगों का प्रयोग कर होली मनाने की अपील की। बुधवार को दोपहर बाद नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल व उनके पति वरिष्ठ भाजपा नेता अजय जायसवाल बाबी नगरपालिका पहुंचे जहां वार्ड सभासदों,न0प0 अधिकारी-कर्मचारियों, सफाई कर्मियों, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पालिकाध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने कहा कि होली आपसी समन्वय, सद्भाव, प्रेम और उत्साह का त्योहार है। कहा कि लोग प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर होली खेलें। केमिकल वाले रंग त्वचा को नुकसान करते हैं। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि होली तो दिल खोलकर खेलें, लेकिन शहर, अपने घर और मोहल्ले के स्वच्छता का भी ध्यान रखें। नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत है।
इस मौके परनगरपालिका निर्माण जेई जितेन्द्र गंगवार, जेई जल विपिन कुमार,पारितोष जोशी,अम्बर जोशी, ठाकुर संदीप सिंह, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना, मास्टर नरेश शर्मा, गौरव जायसवाल, सोनी जायसवाल, महेश बाबू समेत समस्त नगरपालिका स्टाफ मौजूद रहा।

उधर,अधिवक्ता बार एसोसिएशन के महासचिव मनोज जौहरी के नेतृत्व में वकीलों ने जमकर होली खेली और ढोल-नगाड़े पर नाचे तथा एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930