नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेडी-पंजाबी कालोनी शिव मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा में दूसरे दिन पंडित जी ने क्या वर्णन किया – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेडी-पंजाबी कालोनी शिव मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा में दूसरे दिन पंडित जी ने क्या वर्णन किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार- आर,के,सक्सेना
25 जुलाई} बहेड़ी। नगर के पंजाबी कालोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रही 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन गुरुवार को कथा व्यास पंडित रामदेव मिश्रा महाराज ने नारद मोह और उनकी भक्ति का वर्णन किया। कहा कि महादेव ने जिस स्थान पर कामदेव को भस्म किया उसी स्थान पर नारद तप करने लगे। तप से कामदेव के भयभीत होने पर नारद को अभिमान हो गया कि उन्होंने काम पर विजय प्राप्त कर ली। भगवान विष्णु ने माया के द्वारा विश्व मोहिनी स्वयंवर में नारद को आसक्त देखकर वानर रूप दे दिया। जिससे कुपित होकर उन्होंने विष्णु जी को शाप दिया। विष्णु के अवतार भगवान राम को सीता वियोग में वानरों व भालुओं संग 14 वर्ष का जीवन यापन करना पड़ा। श्री महाराज ने बताया कि मानव जीवन के कल्याण के लिए पुराण में नारद भक्ति श्रवण, कीर्तन, स्मरण, वंदना, पूजन और आत्म निवेदन का मार्ग है। कथा सुनाते हुए व्यास जी ने श्रद्धालुओं को संस्कारित और सदाचारी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शिव भक्ति से जीवन में यश, बल, बुद्धि, विद्या और दीर्घ आयु के साथ ही सुख समृद्धि भी प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त हो वह भाग्यशाली है। भगवान के विषय में जानने के लिए जिज्ञासु हो, हम लोग जिस कलयुग में जी रहे हैं इस युग में बड़े-बड़े महात्माओं ने गहरा चिंतन किया है जो शिव की भक्ति को धारण करता है वह कलयुग के प्रभाव से बच जाता है। कथा के अंत में भगवान शिव की आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में कथा आयोजक डॉ ऐ के अरोड़ा के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031