नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहेड़ी-प्राचीन मेला श्रीरामलीला का गणेश पूजन के साथ हुआ शुभारंभ – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बहेड़ी-प्राचीन मेला श्रीरामलीला का गणेश पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार -आर, के, सक्सेना 

गणेश पूजन के साथ रामलीला मेले का शुभारंभ

बहेड़ी। ऐतिहासिक मेला श्रीरामलीला मेले के आगाज पर परंपरागत रूप से गणेश पूजन और हवन कर पर परिसर में झंडा फहराया गया।
मंगलवार सुबह को 167 वें वर्ष पुराने मेले का एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और मेला कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से रामलीला मंचन स्थल पर गणेश पूजन और हवन कर मेले परिसर में झंडा फहराया गया। दोपहर बाद 4 बजे मेला कमेटी के सदस्यों की अगुवाई में मेला परिसर से बैंड बाजे के साथ झंडी शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य नैनीताल बाजार, तहसील परिसर,पंजाबी कॉलोनी चौराहा, होली चौराहा, मोहल्ला रामलीला होते हुए वापस मेला श्रीरामलीला परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान झंडी शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बॉबी, नगर पालिका ईओ शशि प्रभा चौधरी,प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौ. गजेंद्र सिंह, मास्टर केहरी सिंह,महेश शर्मा,अरुण अग्रवाल, भाजपा नेता राहुल गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, रवि अरोरा, मेला बाबू ऋषि सक्सेना सहित मेला कमेटी के लोगों की मौजूदगी रहीं। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के मध्येनजर कस्बा चौकी इंचार्ज शिव कुमार मिश्र पुलिस दलबल के साथ मुस्तैद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930