नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058084488 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बारिश में मकान की छत गिरी, परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे , पीड़ित ने पक्का मकान बनवाने की लगाई गुहार – अमृत समाचार

अमृत समाचार

Latest Online Breaking News

बारिश में मकान की छत गिरी, परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे , पीड़ित ने पक्का मकान बनवाने की लगाई गुहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्रकार -आर,के,सक्सेना
बहेड़ी। मंगलवार तड़के हुई तेज बारिश के दौरान
नगर के मोहल्ला जाजूनागर में मकान की छत गिर गई। हालांकि घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए । सूचना पर पहुंचे तहसील टीम के साथ हल्का लेखपाल ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट शासन को भेजी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला जाजूनागर में पीड़ित दयाराम वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। पीड़ित के मकान पर खपरैल पड़ी हुई थी। मंगलवार तड़के हुई तेज बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर पीड़ित के मकान के पड़ोस में ही रहने वाले भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अवधेश सक्सेना परिवार के साथ पीड़ित के घर मदद को पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी वार्ड सभासद ओमप्रकाश गंगवार तथा तहसील प्रशासन को दी। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की रात घर में वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। तभी छत की कुछ हिस्से की खपरैल गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए थे, जिसके बाद पूरी छत भर भर कर नीचे गिर पड़ी। पीड़ित ने बताया कि अगर परिवार के सदस्य घर के बाहर नहीं भागते तो बड़ा हादसा हो सकता था। भाजपा नेता अवधेश सक्सेना ने बताया कि जिनका घर गिरा है वे लोग काफी गरीब हैं। उन लोगों के पास इसके अलावा कोई घर नहीं है, वे लोग बेघर हो गए हैं। सूचना पाकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पालिकाध्यक्ष पति अजय जायसवाल बॉबी भी पीड़ित का हाल जानने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के खान-पान के लिए गेहूं चावल सहित अन्य खान पान के घरेलू सामान की व्यवस्था करवाई। उन्होंने पीड़ित परिवार को संभालते हुए जल्द ही आवास दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930