चोरी छिपे बेची जा रही थी मुर्गे की बिरियानी, पुलिस ने कार्रवाई कर तोड़ा दुकान का टीन शेड
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
चोरी छिपे बेची जा रही थी मुर्गे की बिरियानी,पुलिस ने कार्रवाई कर तोड़ा दुकान का टीन शेड
बहेड़ी । सावन के पवित्र माह में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मीट की विक्री पर पूर्ण तरह से पाबंदी लगा रखी है
इसके बाद भी कुछ धंधेबाज सरकार की गाइडलाइन को नजर अंदाज करके मीट की बिक्री कर रहे हैं। नगर के फोरलेन मार्ग स्थित रोडवेज के सामने एक बिरयानी की दुकान है। आरोप है कि जिस पर चोरी छुपे बिरयानी बेची जा रही थी। शुक्रवार शाम किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार व नगर पालिका इंस्पेक्टर अहमद हसन ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, धंधेबाज मौके से फरार हो गए, पुलिस ने
कार्यवाही करते हुए बिरयानी की दुकान के आगे लगे टीन शेड को जेसीबी से गिरा दिया। जिसका मालवा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर बिरयानी की दुकान स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


